यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बर्थ एक्सफिक्सिया व बुखार ने ली तीन बच्चों की जान
बहराइच : तराई में बदल रहा मौसम मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। 24 घंटे में इला

बहराइच : तराई में बदल रहा मौसम मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। 24 घंटे में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में बर्थ एक्सफिक्सिया व बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई। 16 बच्चों को और भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जाती है।
कोतवाली नगर के मुहल्ला खत्रीपुरा निवासी कृष्णा (चार दिन) पुत्र बलराम को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पयागपुर के तिलखांवा निवासी सत्यनरायन की एक दिन की पुत्री व श्रावस्ती जिले के मनिकापुर खैरी निवासी घनश्याम के एक दिन की पुत्री अंशिका को सांस लेने में तकलीफ होने पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बुखार व डायरिया से पीड़ित 16 अन्य मरीज भर्ती हुए हैं।
