मातम के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस
बहराइच : सोमवार को महसी क्षेत्र में मातम के साथ चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। ताजिएदार ताजिया
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 11:04 PM (IST)
बहराइच : सोमवार को महसी क्षेत्र में मातम के साथ चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। ताजिएदार ताजिया व दुलदुल के साथ ढोल बजाते हुए कर्बला पहुंचे। वहां ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
क्षेत्र के कोड़री, लालशाहपुरवा, डोकरी, मुड़कट्टी, पाठक पट्टी, खलतापुरवा में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। तजियादार अपने ताजिया व दुलदुल के साथ ढोल बजाते हुए कर्बला की ओर बढ़े। या हुसैन की सदाओं से पूरा वातावरण गूंज उठा। ताजिया का जुलूस कर्बला पहुंचा। ताजियादारों ने ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चेहल्लुम का जुलूस निकला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें