सीबीएसई इंटर में बेटियों ने लहराया मेधा का परचम
आसमां छूने को बेताब मेधावी सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में 97 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा फातिमा मेंहदी ने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। उन्होंने शानदार सफलता का श्रेय माता-पिता व स्कूल शिक्षकों को दिया है। वह बताती है कि सफलता का कोई शार्ट कट नही है। छात्र अर्जुन महेश्वरी ने हाईस्कूल में जिले के टॉप रहे। वे कोटा में इंजीनियरिग की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता का मूल मंत्र पढ़ी हुई चीजों को दोहराते रहना है। प्रतिदिन छह से आठ घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करना पर्याप्त है। पिता पवन महेश्वरी बेटे की सफलता पर खुशी जताई है।
संसू, बहराइच : सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परीक्षा परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा। गुरूकृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा फातिमा मेंहदी 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉप रहीं। संत पथिक इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन महेश्वरी 96.4 फीसद अंक के साथ दूसरे व जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा उज्ज्वला गुप्ता 95.4 फीसद अंक हासिल कर मेधावियों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर रहीं।
सीबीएसई की ओर से 12वीं का परीक्षा परिणाम दोपहर एक बजे घोषित किया गया। परिणाम जानने के लिए विद्यार्थी बेताब रहे। परिणाम देखने के बाद सफलता मिलने पर छात्र-छात्राओं ने स्कूल शिक्षकों व परिवारीजनों के साथ खुशी का इजहार किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा फातिमा मेंहदी ने 97 फीसदी अंक अर्जित कर मेधा का परचम लहराया है। इपसिता सिंहा 95, मोहित 93.8, हिफ्जा 92, आशीष 90.8, संस्कृति 89.8, हेरा 89.8, मुहम्मद हफ्जा हलीम 89, इश्किा 88.6, मुहम्मद अब्दुल्ला 88.2, मुहम्मद कैफ 88, आदित्य 86.2, गुनजोत 85.2, अवनीश 82.8, साक्षी जैन 81.8, क्षितिज 80.6, जाह्वी 80 फीसदी अंक अर्जित किए। स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम आने पर छवि रायतानी ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अभिषेक सिंह 93.2, सौम्या शर्मा 92.8, अदिति गुप्ता 91.2, शालिनी 91, आदर्श तिवारी 90.8 व वर्तिका को 89.2 फीसदी अंक मिले। प्रधानाचार्य पीपी शर्मा ने बताया कि इस वर्ष परिणाम में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। संत पथिक विद्यालय के छात्र कौशलेंद्र सिंह 92.8, करन त्रिपाठी 91.8, रुद्र प्रताप सिंह 90.4, अमर सिंह 88.2, प्रियांशी ने 86.6,आंचल सोनी 85.8, अभिषेक 85.6 फीसदी अंक मिले।