सीएए व एनआरसी पर भ्रम फैला रहा विपक्ष : भाजपा
हुजूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बाबा सुंदर सिंह महाविद्यालय में भाजपा की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकता कानून को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया गया।
संसू, हुजूरपुर(बहराइच) : हुजूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बाबा सुंदर सिंह महाविद्यालय में भाजपा की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकता कानून को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया गया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सीएए व एनआरसी पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। भ्रम को दूर करने के लिए गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें पार्टी के बूथ स्तर तक के पदाधिकारी अपने स्तर से भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। ओम प्रकाश यादव, जगदीश बक्श सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, जटाशंकर तिवारी, नंद किशोर, हरिकेश सिंह, सुधीर निषाद, वीरेंद्र वर्मा, सचिन वर्मा, दुर्गेश सिंह समेत मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।