सीएए नागरिकता छीनने का नहीं, जोड़ने का है कानून
गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें कार्यकर्ता संसू मरौचा(बहराइच) सरस्वती शिशु मंदिर फखरपुर में भाजपा की बैठक हुई। इसमें नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश मजबूत होगा। यह कानून किसी वर्ग के खिलाफ नहीं है बल्कि राष्ट्र को मजबूत करने के लिए लाया गया है। बैठक में लोगों को जागरूक करने की रणनीति बनाई गई। कहा गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दें। साथ ही मिस्ड कॉल कर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करें। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लाया गया यह कानून पीड़ित शरणार्थियों के लिए है। इससे शरणार्थी नागरिकतों को सम्मान मिलेगा। मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय रोहित अवस्थी अभिषेक शुक्ला कौशलेंद्र कुमार शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संसू, मरौचा(बहराइच) : सरस्वती शिशु मंदिर फखरपुर में भाजपा की बैठक हुई। इसमें नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश मजबूत होगा। यह कानून किसी वर्ग के खिलाफ नहीं है, बल्कि राष्ट्र को मजबूत करने के लिए लाया गया है।
बैठक में लोगों को जागरूक करने की रणनीति बनाई गई। कहा गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दें। साथ ही मिस्ड कॉल कर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करें। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लाया गया यह कानून पीड़ित शरणार्थियों के लिए है। इससे शरणार्थी नागरिकतों को सम्मान मिलेगा। मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, रोहित अवस्थी, अभिषेक शुक्ला, कौशलेंद्र कुमार शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।