करंट की चपेट में आकर भाई-बहन झुलसे
टिल्लू से उतरे करंट की चपेट में आने से सोमवार को भाई-बहन झुलस गए। जिला अस्पताल में दोनों पीड़ितों का उपचार चल रहा है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम मिथौरा निवासी आशीष कुमार (14) व मौसमी (16) पुत्रगण अवधेश कुमार हैंडपंप से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान हैंडपंप से जुड़े टिल्लू में करंट उतर आया। इससे दोनों चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े। आपूर्ति को बंदकर दोनों को करंट से बचाया। जिला अस्पताल में पीड़ितों को भर्ती कराया गया है। चिकित्सक हालत में सुधार बता रहे हैं।
जासं, बहराइच : टिल्लू से उतरे करंट की चपेट में आकर भाई-बहन झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम मेथौरा निवासी आशीष कुमार (14) पुत्र अधेश कुमार व उसकी बहन मौसमी (16) हैंडपंप से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान हैंडपंप से जुड़े टिल्लू में करंट उतर आया। इससे दोनों चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े। आपूर्ति को बंदकर दोनों को करंट से बचाया। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।