मोमबत्ती जला ब्राह्मण महासंघ ने किया प्रदर्शन
आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 11:36 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:05 AM (IST)
जासं, बहराइच : प्रदेश में निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया। निरंतर हो रही हत्याओं, अपहरण और गौतमबुद्धनगर में प्रदर्शन कर रहे ब्राह्मण समाज के नेताओं की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस कर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मोमबत्ती जला और नारेबाजी कर आक्रोश प्रदर्शित कर संघ ने उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महासचिव डॉ. विवेक दीक्षित, जिला संयोजक प्रदीप पांडेय लल्लू, जिला संरक्षक वीडी मिश्र, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल, अरुण मिश्र आदि ने हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें