बहराइच के होटल में नौ दिन से रुके 26 वर्षीय युवक व 46 वर्षीया महिला के मिले शव, महिला नोएडा की विवाहिता
Bahraich Crime: होटल कर्मियों से उन्होंने कोर्ट मैरेज करने की बात कही थी। रोज सुबह वह लोग काम के सिलसिले ...और पढ़ें

बहराइच अवध कैलाश होटल--- सीओ एनडी मिश्रा
HighLights
होटल के कमरे में पंखे से लटके मिले शव, आत्महत्या की आशंका
गौतमबुद्ध नगर की विवाहित महिला ने नौकरी के काम से आने की बात बताकर बुक किया था कमरा
मृतका गौतमबुद्ध् नगर के दनकौर तहसील क्षेत्र की थी रहने वाली, युवक श्रावस्ती जिले मल्हीपुर का
जागरण संवाददाता, बहराइच। मेडिकल कालेज क्षेत्र के एक होटल में गुरुवार को एक महिला और युवक के शव मिलने से जिले में सनसनी फैल गई। दोनों नौ दिन से होटल में रुके थे। 46 वर्षीया महिला गौतमबुद्ध नगर और 26 वर्षीय युवक श्रावस्ती का निवासी था। दोनों के शव होटल के कमरे के पंखे पर लटके मिले।
अवध कैलाश होटल में 22 सितंबर को चेक इन कराने वाले गौतमबुद्ध नगर की विवाहिता पिंकी (46 वर्ष) और श्रावस्ती के रिंकू (26 वर्ष) ने प्राइवेट नौकरी करने और विभागीय काम पर बहराइच आने की बात कहते हुए कमरा लिया था। कर्मचारियों ने बताया कि दोनों के ऐज में अंतर देखकर उन लोगों ने कोई विशेष पूछताछ भी नहीं की।
होटल कर्मियों के मुताबिक दोनों प्रतिदिन सुबह, दोपहर शाम चाय, नाश्ता आौर खाना तथा अन्य चीजों की डिमांड करते थे, लेकिन गुरुवार को दिन में दस बजे से कमरा नंबर 201 से कोई एक्टिविटी नहीं मिली तो कमरा खोला गया। दोनों के शव पंखे से लटके देख वहां खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य का संकलन भी किया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिवारजन को दी है।
मेडिकल कालेज अस्पताल के मुख्य गेट से चंद कदम की दूरी पर होटल अवध कैलाश में 22 सितंबर को एक युवक और युवती ने ट्रासपोर्ट कारोबार के सिलसिले बहराइच आने की बात कहकर एक कमरा लिया था। होटल कर्मियों से उन्होंने कोर्ट मैरेज करने की बात कही थी। रोज सुबह वह लोग काम के सिलसिले में जाने की बात कहकर चले जाते थे और देर शाम फिर होटल वापस आते थे।
गुरुवार को जब कमरा देर शाम तक बंद रहा तो होटलकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होने जब कई बार दरवाजा खटखटाया, तो कोई प्रतिक्रया न मिलने पर उन्होने सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद नगर कोतवाल बृजेंद्र मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को अवगत कराते हुए दरवाजा खुलवाया तो युवक व युवती का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी के बाद एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी आयुष विक्रम सिंह व सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र के साथ घटनास्थल पहुंचे।
सीओ एनडी मिश्रा ने बताया कि होटल अवध कैलाश के मैनेजर सौरभ शर्मा से जानकारी मिली कि एक युवक और युवती 22 सितंबर से होटल के कमरा नंबर 201 में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। आज सुबह से उस कमरे से कोई हलचल या गतिविधि नहीं दिखी। कुछ गड़बड़ महसूस होने पर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। इस जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस और महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। होटल मैनेजर की मौजूदगी में और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करते हुए कमरा खोला गया, तो दोनों के शव फंदे से लटके हुए मिले।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी ने बताया कि मृतका की पहचान गौतमबुद्ध नगर के दनकौर तहसील के मुझखेडा गांव की निवासी पिंकी के रुप में की गई है। मृतक श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना के हसनपुर कथारामाफी निवासी रिंकू के रुप में की गई। उन्होंने महिला के पहले से भी शादीशुदा होने की बात कही।
Bahraich, Uttar Pradesh: A couple, identified as Rinku, a resident of Shravasti, and Pinky, a resident of Gautam Buddha Nagar, allegedly died by suicide at the Awadh Kailash Hotel. pic.twitter.com/bItyLLOZuj
— IANS (@ians_india) October 2, 2026
