बूथ समितियों का गठन कर पार्टी को बनाएं मजबूत
समाज कल्याण मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक चित्र परिचय - 22 बीआरएच 1
संसू, मिहीपुरवा(बहराइच) : बलहा विधानसभा के मटेही कला में गुरुवार को सेक्टर व बूथ स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही बूथ समितियों का गठन कर पार्टी को मजबूत बनाएं। तिरंगा यात्रा निकालने पर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश को विकास के पायदान पर शीर्ष पर पहुंचा रही है। योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया जाएगा। उन्होंने बलहा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने चौधरी गांव, सर्रा कला में भी बैठक की। योगेश प्रताप सिंह, वीरचंद्र वर्मा, शिवकुमार शुक्ला, रामविलास गुप्ता, सुशील कुशवाहा, रोहित गुप्ता, रामसरोज पाठक, अभिमन्यु सिंह, रामकुंवर वर्मा, योगेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।