Move to Jagran APP

अनुसूचित जाति का सम्मान कर रही भाजपा

बहराइच : गुरुवार को कमल संदेश पदयात्रा के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 11:32 PM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 11:32 PM (IST)
अनुसूचित जाति का सम्मान कर रही भाजपा
अनुसूचित जाति का सम्मान कर रही भाजपा

बहराइच : गुरुवार को कमल संदेश पदयात्रा के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि पार्टी अनुसूचित जाति का सम्मान करती है। उन्होंने बहराइच सांसद के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें विधायक बनाया। उसके बाद सांसद बनाया। उनकी पार्टी अनुसूचित समाज का सम्मान कर रही है।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निजी लाभ में कोई कहीं भी जाए, उसकी इच्छा पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि अभी तक सांसद का पार्टी से दिया गया इस्तीफा संगठन के पास नहीं पहुंचा है। भाजपा जिलाध्यक्ष टेकड़ीवाल, विस्तारक कमल बहादुर ¨सह, मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप ¨सह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, डॉ.ललित तिवारी ने भोगाजोत व रायपुर में जनसंपर्क कर चौपाल भी लगाई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बलहा विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक अक्षयवर लाल गोंड के नेतृत्व में जनसंपर्क कर जंगल गुलरिहा, सेमरी घटही, सर्रा कला, अड़गोड़वा में चौपाल लगाया गया। महसी विधायक सुरेश्वर ¨सह के नेतृत्व में भी चौपाल लगाई गई। इन कार्यक्रमों में आलोक अग्रवाल, कृष्ण अग्रहरि, अजय मदेशिया, गौरव वर्मा, निशंक त्रिपाठी, सरदार मंदीप ¨सह, शशिकांत त्रिपाठी, श्रीनाथ शुक्ला व अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.