Move to Jagran APP

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार

भाजपा का महिला सम्मेलन चित्र परिचय - 26 बीआरएच 24 में फोटो है। संसू मिहीपुरवा(बहराइच) बलहा विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को बोझिया स्थित मंडी परिसर में भाजपा की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह रहीं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 10:08 PM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार
महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार

संसू, मिहीपुरवा(बहराइच) : बलहा विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को बोझिया स्थित मंडी परिसर में भाजपा की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह रहीं। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गुंडा व माफियाओं को सलाखों के पीछे भेज रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को धुएं से निजात मिले, इसके लिए उज्ज्वला योजना संचालित कर गैस कनेक्शन बांटा गया। सुकन्या समृद्धि योजना, कौशल विकास योजना योजना से महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड में महिला को ही परिवार का मुखिया बनाकर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर है। आवास व शौचालय का लाभ सभी पात्रों को दिया जा रहा है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, उर्मिला शुक्ला, अनूप गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह, मंजू गुप्ता, मुन्नी निषाद, हेमा निगम, रंजीता कौर, सुषमा चौधरी, सुमन वर्मा, तारा देवी, अनीता जायसवाल, रीता मौर्या, मंजू शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इनसेट बढ़ा मानदेय लागू कराने की उठाई मांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बढ़ाए गए मानदेय को लागू करने की मांग की। आंगनबाड़ी संघ जिलाध्यक्ष सुनीता आर्य, शारदा सिंह, सुनीता मौर्य, मंजू सिंह समेत अन्य मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.