छोटा हो या बड़ा, हर कार्यकर्ता है पार्टी की पूंजी
भाजपा बूथ सम्मेलन में बोले प्रदेश संगठन महामंत्री चित्र परिचय - 14 बीआरएच 21 में फोटो है। संसू मिहीपुरवा/बिछिया(बहराइच) बलहा विधानसभा के मिहीपुरवा स्थित हरियाणा सीड्स गोदाम परिसर में सोमवार को भाजपा की ओर से बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल रहे। उन्होंने
संसू, मिहीपुरवा/बिछिया(बहराइच) : बलहा विधानसभा के मिहीपुरवा स्थित हरियाणा बीज गोदाम परिसर में सोमवार को भाजपा की ओर से बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल रहे। उन्होंने कहा कि छोटा हो या बड़ा, हर कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है।
बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी का परचम देश व प्रदेश में लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो जोश दिखाया है, उससे विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी से जुटने को कहा। जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, योगेश प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, बलरामपुर विधायक पलटूराम, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, माधुरी वर्मा, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, अरुणवीर सिंह, कमल बहादुर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। उधर आंबा गांव में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पांच वन ग्राम जल्द ही राजस्व ग्राम में परिवर्तित होंगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।