Move to Jagran APP

मनचले को चप्पल से जमकर पीटा

बहराइच : छेड़छाड़ की घटनाओं पर शिकंजा कसने के साथ बहू, बेटियों व महिलाओं की सु

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:24 PM (IST)
मनचले को चप्पल से जमकर पीटा
मनचले को चप्पल से जमकर पीटा

बहराइच : छेड़छाड़ की घटनाओं पर शिकंजा कसने के साथ बहू, बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जिलों में एंटी रोमियो, 1090, महिला हेल्प लाइन, वूमेन पवार, शक्ति परी टीम का निर्माण किया है, लेकिन बहराइच जिले में मनचलों के हौसले कुछ इस कदर बुलंद है कि उनके आगे कानून और खाकी कोई मायने नही रखती। शोहदे का जब चाहा वहीं छेड़खानी की घटना को अंजाम देने में नहीं चूकते। शनिवार देर शाम भारत नेपाल सीमा पर बेखौफ मनचले ने युवती के साथ लगातार छेड़खानी की। मनचले की हरकत से आजिज महिला ने उसे चप्पलों से जमकर पीटा। मौका पाते ही मनचला भाग निकला।

loksabha election banner

जिले की ध्वस्त कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा इलाके में थाने और एसएसबी चेक पोस्ट के सामने पति के साथ बाइक पर जा रही महिला से बेखौफ मनचला लगातार छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता रहा। मनचले की हरकत से आजिज महिला ने तंग आकर एकाएक मर्दानी का रूप धारण कर लिया और उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई की। तीन दिन पूर्व भी शहर के छावनी बाजार में परिजनों संग आई महिला से भी मनचला छेड़छाड़ की घटना घट चुकी है। महिला ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौप दिया। इसके बाद भी मनचले पर प्रभावी कार्रवाई कराने की जगह सिपाहियों ने महिला के जाने के बाद छोड़ दिया। शायद यही कारण है कि मनचलों के हौसले बुलंद है। ये दोनों घटनाएं पुलिस सक्रियता की पोल खोलने के लिए काफी है। ये हाल तब है जब आगामी 19 सितंबर को मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। मामले में जब एसपी सभाराज को फोन मिलाया गया तो लगातार घंटी बजने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हो सका। जब एएसपी देहात र¨वद्र ¨सह से संपर्क किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.