Move to Jagran APP

सादगी के साथ मनाया गया बारावफात का त्योहार

जगह-जगह की गई सजावट घरों में पढ़ी गई मीलाद

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 10:26 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 10:26 PM (IST)
सादगी के साथ मनाया गया बारावफात का त्योहार
सादगी के साथ मनाया गया बारावफात का त्योहार

बहराइच : बारावफात का त्योहार मंगलवार को अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों समेत कई जगह सजावट की गई। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न मनाया। घरों में मिलाद पढ़ी गई। लोगों ने गरीबों व असहायों की मदद की। मस्जिदों व सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। रात में घर-घर मिलाद का कार्यक्रम हुआ।

prime article banner

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 12 रबी उल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी(बारावफात) का त्योहार मना। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में मिलाद फातिहा पढ़ी। एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल सिंह, सीओ सिटी विनय द्विवेदी के साथ दरगाह जंजीरी गेट पर मुस्तैद रहे। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। काजीपुरा में बच्चों व किशोरों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। छोटी बाजार में छोटे बच्चे अमार अहमद ने झांकी सजाई।

नवाबगंज : लोगों ने अपने घरों व गांव में नबी का रौजा बनाकर उसकी जियारत की। जलसा जुलूस पर प्रतिबंध के चलते बक्शी गांव, चनैनी, सती जोर, मिर्जा फाटा, जमादार गांव, भटपुरवा में घरों में मिलाद व फातिहा पढ़कर त्योहार मनाया। गंभीरवाबाजार/रिसियामोड़ : गंभीरवा बाजार स्थित फैजाने रजा जामा मस्जिद में महफिल का आयोजन किया गया। नाते मुस्तफा पढ़ने के साथ पैगंबर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नूरानी तकरीर पेश की गई। पेश इमाम हाफिज नियाज अहमद, हाफिज मुश्ताक अहमद व शाने आलम खान ने नाते रसूल पढ़ी।

फखरपुर/गजाधरपुर : क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में ही त्योहार की रस्म निभाई।

खैराबाजार : मदरसा इस्लामिया अरबिया इशातुल उलूम खैराबाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। मदरसे के बच्चों ने नात मन-कवत का नजराना पेश किया।

जरवल : पुलिस चौकी पर एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम महेश कैथल, सीओ कमलेश कुमार सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। एसओ बृजेश पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्त व अन्य मौजूद रहे। लोगों ने तकरीर व मिलाद कार्यक्रम आयोजित किया। घरों में त्योहार मनाया।

चर्दा : बाबा मासूम शाह अलीनगर बाबाकुट्टी बाबागंज में गागर चादर का जुलूस निकाला गया। नानपारा, मिहींपुरवा, रुपईडीहा, पयागापुर, शिवपुर, बलहा, चित्तौरा, जरवलरोड, विशेश्वरगंज, महसी, बौंडी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.