विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद में की हत्या

Published: Mon, 02 Mar 2026 08:50 AM (GMT+05:30)

बहराइच में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीन और गहनों के पैसे न मिलने से नाराज ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले में होली से पहले खूनी होली खेली गई। पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

सो रहे अन्य परिवारजन शोर शराबा सुनकर घर के आंगन में पहुंचे तो देखा कि चार लाशें खून से लथपथ पड़ी है। चारों ओर से घिरा देख आरोपी खुद पर भी ईट से हमला कर जान देने की कोशिश की।

गंभीर हालत में उसे बहराइच से लखनऊ के ट्रामा सेंटर को रेफर किया गया है घटनास्थल का एसपी ने निरीक्षण किया।

रुपईडीहा इलाके के बसंतपुर रुदल में रात करीब 12:30 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तब गांव निवासी बदलूराम के घर से उठी चीख-पुकार ने सन्नाटे को चीर दिया।

बदलूराम का बेटा निरंकार पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने का पैसा न देने की बात को लेकर विवाद कर रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि निरंकार अपना आपा खो बैठा और पास में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर मौत ज घाट उतार दिया।

WhatsApp Image 2026-03-02 at 8.44.31 AM

बदलूराम को बचाने दौड़े उसकी 56 वर्षीय पत्नी संजू देवी, बेटी पार्वती व 80 वर्षीय मां सिताला को भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। रात में शोर शराबा सुन गांव के ग्रामीण बदलूराम के घर पहुंचे तो देखा कि आंगन में चार लार लाशें बिछी हुई हैं।

खुद को ग्रामीणों से घिरा देख निरंकार ने भी अपने सिर पर ईंट से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।

पुलिस ने निरंकार को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि फोरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।