बहराइच में सज्जाद हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी
बहराइच में श्रमिक सज्जाद की मजदूरी से इनकार करने पर हत्या के मामले में देहात पुलिस ने दो आरोपियों, गोलू ...और पढ़ें

HighLights
श्रमिक सज्जाद की मजदूरी से इनकार पर पीटकर हत्या।
देहात पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गोलू उर्फ राम जी और रोहित कुमार चौहान जेल भेजे गए।
जागरण संवाददाता, बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस ने श्रमिक सज्जाद हत्याकांड के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार अन्य तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
चिलवरिया बाजार निवासी सज्जाद उर्फ लक्खा की शनिवार को दबंगों ने मजदूरी से इंकार करने पर लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपितों में इमलिया लोनियनपुरवा निवासी गोलू उर्फ राम जी और रोहित कुमार चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि फरार अन्य तीन लोगों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
