विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में दो घरों से छह लाख से अधिक की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब

Published: Mon, 11 May 2026 02:23 PM (IST)

बहराइच के हुजूरपुर में दो घरों से चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत छह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बहराइच में दो घरों में हुई लाखों की चोरी।

  2. चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराई।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, मुकदमा दर्ज होगा।

जागरण संवाददाता, बहराइच। दो घरों में शनिवार देर रात को चोर घुस गए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत छह लाख से अधिक की संपत्ति चोरी की। सुबह सामान बिखरा देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

हुजूरपुर के चिरैयाटांड़ के दौलतपुर निवासी पुत्ती सिंह रात में परिवारजन के साथ सो गए। देर रात बाउंड्रीवाल के सहारे छत पर चढ़कर चोर घर में घुस गए। अंदर से सभी ने दरवाजा खोल दिया।

इसके बाद आलमारी का लाकर व बक्शा तोड़कर सोने के दो हार, चार कंगन, दो चैन, छह अंगूठी, दो कान का झाला, माथ बेंदी दो, सुई तागा दो, दो मंगल सूत्र, बेरशलेट, तीन ओम बने लाकेट, जेवर चांदी के पायल चार जोड़ी, कमरबंद एक, 10 बिछुआ के साथ फूल के बर्तन, कपड़े कर की चोरी की।

चोर 22 हजार रुपये नगदी समेत चार लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गए। वहां से लौटते समय गांव के बाहर हरिश्चंद्र सिंह परिवारजन के साथ छत पर सो रहे थे। इसी दौरान छत के रास्ते घर में चोर घुस गए।

आलमारी व बक्शा का ताला तोड़कर सोने की जंजीर एक, अंगूठी दो,कान का बाला एक जोड़ा, चांदी की पायल तीन जोड़ी, फूल के बर्तन तथा 15 हजार रुपये नगद समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफकर फरार हो गए।

सुबह सामान बिखरा देख लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इस पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर गांव जाकर जांच की गई है। तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।