बहराइच : आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुरू हुई नई सुविधा, 16000 की आबादी को होगा फायदा; CHO-ANM की भी हुई तैनाती
बहराइच के मिहींपुरवा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर रायबोझा में नए प्रसव केंद्र का उद्घाटन हुआ है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
रायबोझा में नए प्रसव केंद्र का उद्घाटन हुआ।
16 हजार ग्रामीण आबादी को सुरक्षित प्रसव सेवाएं मिलेंगी।
एएनएम और सीएचओ की तैनाती से बेहतर देखभाल सुनिश्चित।
जागरण संवाददाता, बहराइच। मिहींपुरवा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रायबोझा में नए प्रसव केंद्र का उद्घाटन शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय कुमार ने फीता काटकर किया। अब यहां ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बेहतर व सुरक्षित प्रसव सेवाएं मिलेंगी।
रायबोझा में नए प्रसव केंद्र की शुरुआत करते हुए सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की मुख्य जिम्मेदारी एएनएम गायत्री वर्मा और कम्युनिटी हेल्थ आफिसर रीतू रानी की तैनाती की। प्रसव केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की लगभग 16 हजार आबादी लाभांवित होगी।
करना पड़ता था कठिनाइयों का सामना
अब तक प्रसव और बुनियादी जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीणों को करीब 18 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर जाना पड़ता था। आपातकालीन स्थिति और लंबी दूरी के कारण प्रसूताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे अब उन्हें निजात मिलेगी।
यह भी पढ़ें- कानपुर के घाटमपुर में 1000 एकड़ जमीन पर बनेगा टेक्सटाइल मशीनरी पार्क, यूपी के युवाओं को मिलेगा रोजगार
सीएचसी मोतीपुर के अधीक्षक डा. महेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि रायबोझा में डिलेवरी प्वाइंट शुरू होने से ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही प्रशिक्षित एएनएम और सीएचओ की देखरेख में सुरक्षित व सामान्य प्रसव की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
उद्घाटन के दौरान डीसीपीएम मो. राशिद, बीसीपीएम अजय यादव, आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और अन्य विभागीय कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
