बहराइच में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण का प्रयास, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
बहराइच में एक युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में ...और पढ़ें
-1778949146649_m.webp)
किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण का प्रयास।
HighLights
किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया।
वीडियो बनाकर मतांतरण के लिए दबाव बनाया गया।
शादी तोड़ने के लिए वीडियो का उपयोग किया।
संवाद सूत्र, जरवलरोड (बहराइच)। इलाके की रहने वाली एक किशोरी को युवक ने पहले तो प्रेमजाल में फंसाया। शारीरिक शोषण कर उसका वीडियो बनाया। इसके बाद उस पर मतांतरण का दबाव बनाने लगा। उसकी शादी तय होने के बाद ससुराल पक्ष के लाेगों को वीडियो भेजकर रिश्ता भी तोड़वा दिया।
किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक समेत तीन लोगाें के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इलाके के बसहिया जगत निवासी सहीम ने इलाके की रहने वाली किशोरी को पहले तो प्रेमजाल में फंसाया। उसका शारीरिक शोषण कर वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।
किशोरी के परिवारजन ने जब उसकी शादी तय कर दी तो सहीम ने ससुराल पक्ष के लोगों को उसका वीडियो भेज दिया। यही नहीं, इंटरनेट मीडिया पर भी किशोरी का वीडियो पोस्ट करने की धमकी देते हुए उस पर मतांतरण का दबाव बनाया।
पीड़िता के पिता ने इस मामले में तहरीर सहीम समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित सहीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
