बहराइच में 385 युवाओं को मिली नौकरी, रोजगार मेले में 21 कंपनियों ने लिया हिस्सा
बहराइच के मिहींपुरवा ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेले में 21 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 600 युवाओं का साक्षात्कार हुआ। ...और पढ़ें
-1792311827834_m.webp)
HighLights
मिहींपुरवा में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन।
21 निजी कंपनियों ने 600 युवाओं का साक्षात्कार किया।
385 अभ्यर्थियों का दूसरे चरण के लिए चयन हुआ।
जागरण संवाददाता, बहराइच। सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मिहींपुरवा ब्लाक परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले की मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।
विधायक ने युवाओं का आह्वान किया कि सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिल सकें। कहा कि ईमानदारी व लगन के साथ किया गया कार्य छोटा नहीं होता। उन्होंने विदेशों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के अतिरिक्त किसी निजी एजेंसी के माध्यम से जाने से बचने की भी सलाह दी।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 21 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 600 प्रतिभागियों का साक्षात्कार कर 385 अभ्यर्थियों का दूसरे चरण के लिए चयन किया गया है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने मेले में सहयोग किया।
