विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में किसानों ने गन्ना मूल्य 600 रुपये और कर्ज माफी की उठाई मांग, BKU ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:08 PM (IST)

बहराइच में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मासिक पंचायत कर किसानों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा।

धरना स्थल पर प्रदर्शन करते भाकियू अराजनैतिक गुट के लोग।

धरना स्थल पर प्रदर्शन करते भाकियू अराजनैतिक गुट के लोग।

HighLights

  1. भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मासिक पंचायत आयोजित की।

  2. गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग।

  3. किसानों का कृषि कर्ज माफ करने की प्रमुख मांग रखी।

जागरण संवाददाता, बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को किसान समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत आयोजित की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

किसान नेताओं ने गन्ना पेराई सत्र 1996-97 से 2025-26 तक 14 दिन से अधिक विलंबित भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज दिलाने की मांग की।

आगामी पेराई सत्र से पहले गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने तथा किसानों का कृषि कर्ज माफ करने की मांग भी रखी। पर्याप्त सरकारी क्रय केंद्र खोलने और किसानों की उपज की समय से खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की गई।

पयागपुर नवीन गल्ला मंडी में व्यापारियों द्वारा मंडी के बजाय अन्य स्थानों पर खरीदारी करने और नीलामी चबूतरों पर सब्जी की दुकानें लगने का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई।

खंडरवा मौजा खुनौरा में खाद के गड्ढे पर अवैध कब्जे की दोबारा जांच कर भूमि कब्जामुक्त कराने, केवलपुर में न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने तथा पाठकपुरा गांव में सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की भी मांग रखी।

यह भी पढ़ें- यूपी में लखपति बनने की रेस में ग्राम पंचायतें, 10 सर्वश्रेष्ठ पंचायतों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये