युवक पर लोहे की सरिया से हमला, घायल
संसू, महसी (बहराइच) : सोमवार शाम हरदी थाना क्षेत्र के एरिया चौराहे पर दबंगो ने युवक पर ल
संसू, महसी (बहराइच) : सोमवार शाम हरदी थाना क्षेत्र के एरिया चौराहे पर दबंगो ने युवक पर लोहे की सरिया से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के मुंसारी गांव के विमल अवस्थी पुत्र राजकुमार अवस्थी ने बताया कि उनका एरिया चौराहे पर जनसेवा केंद्र संचालित है। वह अपने दुकान पर बैठे थे। देर शाम कुछ दबंग उनकी दुकान पर आए और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपित फरार हो गए। एसओ राजेश कुमार ¨सह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी निक्कू, पंकज पुत्रगण रामधीरज, वीरू पुत्र पुत्तीलाल समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।