मां व बच्चों को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट
ड्डह्लह्लड्डष्द्म श्रठ्ठ द्वश्रह्लद्धद्गह्म ड्डठ्ठस्त्र ह्यश्रठ्ठ ढ्ड4 ह्मश्रढ्डढ्डद्गह्मह्य द्बठ्ठ ढ्डड्डद्धह्मड्डद्बष्द्ध
बहराइच : रिसिया थाना क्षेत्र के भक्तापुर गांव में बदमाशों ने बच्चों के साथ सो रही महिला को बंधक बना लिया। असलहे के बल पर बदमाशों ने घर को खंगाला। 10 हजार नकदी समेत लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
थाना क्षेत्र के भक्तापुर की मीना ने बताया कि उसके पति मजदूरी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। बच्चों के साथ घर में वह अकेली रहती है। शुक्रवार की देर रात मकान के पीछे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ का सहारा लेकर बदमाश छत से घर के अंदर घुस आए। आहट पाकर वह जाग गई। इस पर बदमाशों उसके व बच्चों के हाथ-पैर बांध दिए। बदमाश नकदी समेत लगभग तीन लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। एसओ प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है।