पूर्व पीएम अटल को किया नमन
जिले में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल
बहराइच : जिले में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को लेकर बढ़ रहे विरोध के बीच किसानों से सीधा संवाद किया। कहा कि किसान स्वावलंबी होगा, तभी देश सशक्त बनेगा। उन्होंने किसानों से कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम से सचेत रहने की अपील की। सभी ब्लॉकों पर गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
चित्तौरा में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व डीएम शंभु कुमार ने दीप प्रज्वलित कर पूर्व पीएम के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मिहींपुरवा में अक्षयवर लाल गोंड, पयागपुर में सुभाष त्रिपाठी, महसी में विधायक सुरेश्वर सिंह, शिवपुर में विधायक माधुरी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कल्पना मंडल, पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल, तेजवापुर में पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, विशेश्वरगंज में बीनाराज मिश्रा, जरवल में रामराज वर्मा, मनीष सिंह, कैसरगंज में गुलाबचंद्र शुक्ल, हरिश्चंद्र गुप्त, फखरपुर में रामसुंदर चौधरी, गौरव वर्मा, हुजूरपुर में चंद्रभान सिंह संचित, अमरेंद्र सिंह, नवाबगंज में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, रिसिया में डॉ.आनंद गोंड शामिल हुए। कृषि उत्पादन मंडी में भी पूर्व पीएम की जयंती मनाई गई। यहां सदर एसडीएम सौरभ गंगवार, मंडी सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र, साधन सहकारी समिति व सहकारी बैंक में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद के लाइव प्रसारण को लेकर एलईडी लगाई गई थी। पीएम ने कहा कि किसान के सशक्त होने पर ही देश तरक्की करेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि नए कानून से उन्हें फायदा मिलेगा। 2022 तक आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।