बॉक्सिग में अनुराग, तीरंदाजी में अंशिका को स्वर्ण
जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ चित्र परिचय - 26 बीआरएच 23 में फोटो है। संसू बहराइच शहर के इंदिरा स्टेडियम में सोमवार को जिलास्तरीय तीरंदाजी व बॉक्सिग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बालक वर्ग तीरंदाजी में अंशिका व बालिका वर्ग बॉक्सिग में अनुराग को स्वर्ण पदक मिला है।
बहराइच : शहर के इंदिरा स्टेडियम में सोमवार को जिलास्तरीय तीरंदाजी व बॉक्सिग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बालक वर्ग तीरंदाजी में अंशिका व बालिका वर्ग बॉक्सिग में अनुराग को स्वर्ण पदक मिला है।
खेल निदेशालय व जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय तीरंदाजी व बॉक्सिग प्रतियोगिता के पहले दिन बालक व बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई गई। तीरंदाजी की 40 मीटर में विकास को स्वर्ण, अनिकेत को रजत व चंद्रमणी कांस्य पदक मिला है। सब जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका ,खुशी व मुस्कान को प्रथम तीन स्थान के लिए पदक दिया गया है। बॉक्सिग के 48 किलो ग्राम भार वर्ग में अनुराग, 51 किग्रा में शोभित व 44 किग्रा भार वर्ग में शिव प्रसाद को स्वर्ण मिला है।