विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एईएस व बर्थ एसफिक्सिया ने ली चार बच्चों की जान

By JagranEdited By:
Published: Mon, 06 Aug 2018 11:44 PM (IST)

बहराइच : तराई में बदलते मौसम के बीच एक्यूट इंसेफलाइटिस ¨सड्रोम पांव पसारने लगा है। इसकी चप

एईएस व बर्थ एसफिक्सिया ने ली चार बच्चों की जान
एईएस व बर्थ एसफिक्सिया ने ली चार बच्चों की जान

बहराइच : तराई में बदलते मौसम के बीच एक्यूट इंसेफलाइटिस ¨सड्रोम पांव पसारने लगा है। इसकी चपेट में आकर सोमवार को एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि बर्थ एसफिक्सिया से तीन नवजात शिशुओं की सांसे थम गई। जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 14 और बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। छह रोगियों को पीआईसीयू में रखा गया है।

श्रावस्ती जिले के रतनापुर की रहने वाली आंचल वर्मा (12) पुत्री संतोष कुमार को कई दिनों से बुखार व झटके आ रहे के। निजी चिकित्सक की देखरेख में पीड़िता का इलाज चल रहा था। सोमवार को सुबह उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि किशोरी एईएस से पीड़ित थी। बौंड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मैला निवासी सुरेश कुमार, रामगांव के अकिलपुर निवासी अब्दुल्ला व श्रावस्ती जिले के इकौना निवासी पप्पू ने बर्थ एसफिक्सिया से पीड़ित नवजात शिशुओं को जिला अस्पताल में सुबह भर्ती कराया था। इन बच्चों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बुखार, डायरिया समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।