विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन और डेंगू के मरीज भर्ती

By Edited By:
Published: Sun, 22 Sep 2013 01:00 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 22 Sep 2013 01:02 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बहराइच : शनिवार को जिला चिकित्सालय में तीन मरीजों में डेंगू बुखार के लक्षण पाये जाने पर चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। तीनों मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए पैथालोजी भेजा गया।

थाना दरगाह क्षेत्र के मुहल्ला सलारगंज निवासी रीता चौहान(32) पत्‍‌नी शंकर चौहान तथा इनके बेटे नितिन चौहान(14) तेज बुखार के कारण जिला चिकित्सालय आए जहां चिकित्सकों ने प्रारम्भिक जांच में डेंगू बुखार के लक्षण पाये जाने पर डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। उधर कोतवाली नगर के नाजिरपुरा निवासी शबाना नाज(25)पत्‍‌नी अनीस अहमद को भी डेंगू के लक्षण पाये जाने के कारण जिला चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर