Move to Jagran APP

बूथ स्तर तक पहुंच बनाएं महिला कार्यकर्ता : दर्शना

बहराइच: शहर के कांति कुबेर हॉस्पिटल में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिि

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 11:47 PM (IST)
बूथ स्तर तक पहुंच बनाएं महिला कार्यकर्ता : दर्शना
बूथ स्तर तक पहुंच बनाएं महिला कार्यकर्ता : दर्शना

बहराइच: शहर के कांति कुबेर हॉस्पिटल में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना ¨सह रही। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल रही। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा की सभी महिलाएं घर से निकलकर लोगो के बीच में पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करें। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मतदाताओं में अपनी पैठ बनाएं। लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हे योजना का लाभ दिलाएं। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता की अहम कड़ी होती है। जब हम जनता के बीच में पहुंचकर अपने भाइयों-बहनों के दुखों को सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे तो उनका विश्वास आपके और पार्टी दोनो के प्रति बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित है। बैठक का संचालन महामंत्री उर्मिला शुक्ला ने किया। इस मौके पर बसंती ¨सह, डॉ. ममता पांडेय, पुष्पा चौधरी, प्रभा सोनी, ¨डपल जैन, रेखा पांडेय, मीडिया प्रभारी सारिका पांडेय, हेमा निगम, अनीता जायवाल, संतोष पांडेय, सुनीता, सबा खान व अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.