Move to Jagran APP

महिला से छेड़खानी, तोड़फोड, आगजनी, आठ पर मुकदमा

जांच के नाम पर पुलिस कर रही खानापूर्ति

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 10:08 PM (IST)
महिला से छेड़खानी, तोड़फोड, आगजनी, आठ पर मुकदमा
महिला से छेड़खानी, तोड़फोड, आगजनी, आठ पर मुकदमा

संसू, बहराइच : हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने अनुसूचित महिला के घर में घुसकर दबंगों ने तांडव मचाया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का आरोप है कि वह ग्राम समाज की जमीन में आवास बनाकर रह रही है। आरोप है शनिवार शाम गांव के कुछ दबंग लाठी-डंडो से लैस होकर उसके घर पहुंचे। घर में घुसकर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर तोड़फोड की। साथियों संग मड़हे में आग लगाकर जिदा जलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद सभी भाग गए। एसओ हरदी आरपी यादव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मनोज सिंह, अजीत सिंह, अंकित सिंह, शिवपाल सिंह, दीपक सिंह, रवि सिंह व उमेश सिंह के खिलाफ आगजनी, एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है दबंगों की दहशत से उसका पति भी गायब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.