Move to Jagran APP

तराई में बाढ़ हुई विकराल, चपेट में 82 गांव

मुख्यालय से गांवों का संपर्क टूटा मदद की राह ताक रहे प्रभावित

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 10:15 PM (IST)
तराई में बाढ़ हुई विकराल, चपेट में 82 गांव
तराई में बाढ़ हुई विकराल, चपेट में 82 गांव

बहराइच : लगातार हो रही बारिश से घाघरा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। चार तहसीलों के 82 गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। इनका तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। नाव का बंदोबस्त न होने से प्रभावित लोग मदद की राह ताक रहे हैं। हालाकि बाढ़ की विभीषिका की खबर पाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है।

loksabha election banner

बौंडी : महसी तहसील के 25 गांवों में बाढ़ का संकट पैदा हो गया है, जबकि 40 गांव पूरी तरह से जलमग्न हैं। कई विद्यालय, सचिवालय, पशु चिकित्सालय, होम्योपैथिक चिकित्सालय बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बौंडी थाने में भी पानी कमर तक पहुंच गया है। घूरदेवी स्पर पर घाघरा लाल निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर 107.09 मीटर मापा गया। विधायक सुरेश्वर सिंह, डीएम शंभु कुमार व एसपी डॉ.विपिन कुमार मिश्र ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। विधायक ने बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए। फखरपुर के गांधीगंज गोशाला में बाढ़ के पानी में डूबकर मवेशियों की मौत की खबर पर सीवीओ डॉ.बलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। -------- इन गांवों में बाढ़ का संकट - महसी तहसील के गोलागंज, कायमपुर, जर्मापुर, तारापुरवा, नागेश्वरपुरवा, छतरपुरवा, मथुरापुरवा, चुन्नीलालपुरवा, परेड टेपरा, कायमपुर, रामघाट, जर्मापुर, सिलौटा, प्रह्लादपुरवा समेत 40 गांव पानी से घिर गए हैं। दर्जन गांव के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से अवरुद्ध हो चुके हैं। इन गांवों के लोग छत-तख्त पर गृहस्थी का सामान सहेजने को विवश हैं। फसलें तबाह हो गई है। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरे गांधी गंज, बलराजपुरवा, सुंदरिया रोहित पुरवा, 1100 रेती, गोड़हिया नंबर एक, दो, तीन व सेमरहनपुरवा, तपेसिपाह के मल्लाहनपुरवा, धोबिनपुरवा, अहाता, सुंदरपुरवा बाढ़ की चपेट में हैं। मिहींपुरवा तहसील के खैरीपुरवा, तिलवा, मुजवा में बाढ़ का पानी भर गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.