अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं ने की 14 कोसी परिक्रमा
सिरसिया (श्रावस्ती) : अक्षय नवमी पर शनिवार को विभूतिनाथ शिव मंदिर (गुप्त कशी) से 14 कोसी परिक्रमा का
सिरसिया (श्रावस्ती) : अक्षय नवमी पर शनिवार को विभूतिनाथ शिव मंदिर (गुप्त कशी) से 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु जयघोष करते हुए दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होते हुए इसी मंदिर पर पहुंचकर परिक्रमा का समापन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव व माता पार्वती का जलाभिषेक कर मनोवाक्षित फल की कामना की।
भोर होते ही गाजे-बाजे के साथ विभूतिनाथ से भोले शिव को पालकी में विराजमान कर पटखौली, कैथवली, बेचईपुरवा, चिर्रीपुर, कलकलवा, डगमरा आश्रम होते हुए सिरसिया निवासी स्व. राम दुलारे के घर पहुंची, जहां परंपरागत से चले आ रहे उनके परिजनों ने माता पार्वती की श्रंगार कर पूजन-अर्चन किया और पालकी में विराजमान कर विदा किया गया। पालकी के साथ चल रहे महिलाओं व पुरुषों तथा बच्चों की हजारों की संख्या जय घोष करते हुए बालापुर, तकिया, लालपुर होते हुए जंगल की दुर्गम पहाड़ी रास्तों को तय कर रजिया ताल में डुबकी लगा कर पुन: विभूतिनाथ आश्रम पहुंच कर भोले शिव को जल अर्पित कर फल पाने की कामना की गयी। मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन होने वाले परिक्रमा के दिन जो भी भक्त रजियताल से जल भर कर भोले शकर को अर्पित करता है उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इस दौरान आश्रम के महंत शिव नाथ गिरि, पदमाकर द्विवेदी, चंदन गिरि समेत लगभग 15 हजार श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हुए।