Move to Jagran APP

यमुना में डूबने से युवक की मौत

संवाद सूत्र, छपरौली (बागपत) : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान एक युवक यमुना में डूब गया। गोत

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 09:42 PM (IST)
यमुना में डूबने से युवक की मौत
यमुना में डूबने से युवक की मौत

संवाद सूत्र, छपरौली (बागपत) : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान एक युवक यमुना में डूब गया। गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

कस्बे के यमुना शिव मोक्ष धाम मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता है। कस्बे की धनकोशिया पट्टी निवासी मोनू (18) पुत्र कंवरपाल कश्यप शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में उतर गया। उसके डूबने का लाउडस्पीकर से एलान कराया गया। गोताखोरों ने घंटो बाद युवक को बाहर निकाला। उसे सीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित घोषित कर दिया। लोगों का कहना था कि यमुना में खनन के चलते बने कुंड मौत का कारण है। इंस्पेक्टर वीके ¨सह ने बताया कि नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। तहरीर नहीं आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.