नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू
बागपत : रविवार को छठ महापर्व शुरू हो गया। नगर की बागपत शुगर मिल कालोनी में रहने वाली महि
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:48 PM (IST)
बागपत : रविवार को छठ महापर्व शुरू हो गया। नगर की बागपत शुगर मिल कालोनी में रहने वाली महिला लालदेई, कुसुम देवी, उर्मिला व सुभावती ने अपने घरों में नहाय व खाय पर्व के साथ छठ महापर्व शुरू कर दिया। महिलाओं ने व्रत रखा। उधर, शुगर मिल परिसर में शीरे का बहाव होने पर छठ पूजा कालोनी में स्थित मंदिर में की जाएगी। महिलाओं ने बताया कि सोमवार को खरना होगा। वहीं मंगलवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य व बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें