पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में घटयात्रा से किया विधान का शुभारंभ
संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत): श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंड
संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत): श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। शुक्रवार को पहले दिन केसरिया वस्त्रों से सुसज्जित महिलाओं ने घट यात्रा निकाली, जो नेहरू रोड मंदिर से प्रारंभ होकर अतिथि भवन, गांधी रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद विधि-विधान से प्रारंभिक क्रियाएं विधानाचार्य पंडित सुनील जैन शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। प्रदीप कुमार जैन व विकास जैन ने भजन प्रस्तुत किए। जिनेंद्र महाअर्चना का आगाज डॉ. पवन जैन ने झंडारोहण कर किया। उद्घाटन दीपक जैन, दीप प्रज्ज्वलन पंकज जैन, शांतिधारा सोधर्म इंद्र सचिन जैन द्वारा की गई।
भगवान नेमिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर 22 किग्रा का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य मुकेश जैन सचिन जैन को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य सुनील जैन ने बताया कि सिद्धचक्र महामंडल विधान जैन दर्शन का एक ऐसा विधान है, जो सर्वव्यापी और सर्वमान्य है। यह विधान आत्मकल्याण का साधन है। विधान के प्रथम दिन आठ अर्घ्य समर्पित किए गए। शाम को भक्ति संगीत के साथ 108 दीपों से महाआरती व शास्त्र सभा की गई। पारसनाथ मंदिर के मंत्री अनिल जैन व उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि शनिवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान व पूजन की क्रियाएं प्रात: 6 बजे से प्रारंभ होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुशील जैन, मेला मंत्री अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष आनंद जैन, सुभाष जैन, र¨वद्र कुमार जैन, रवि जैन, अतुल जैन, राजकुमार जैन आदि का सहयोग रहा।