Move to Jagran APP

बिस्मिल का बलिदान करता रहेगा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित

जिलेभर में शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 12:21 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 12:21 AM (IST)
बिस्मिल का बलिदान करता रहेगा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित
बिस्मिल का बलिदान करता रहेगा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित

जेएनएन, बागपत: जिलेभर में शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए गए। शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की शहादत को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

राष्ट्र वंदना मिशन की ओर से शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रवंदना चौक पर पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक एडवोकेट देवेंद्र आर्य ने कहा कि बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को शाहजहांपुर में हुआ था। वह ²ढ़ आर्य समाजी थे तथा महर्षि दयानंद सरस्वती को अपना प्रेरणाश्रोत मानते थे। प्रतिदिन सत्यार्थ प्रकाश पढ़ते थे। नौ अगस्त 1925 को काकोरी कांड के हीरो रहे। पंडित राजपाल शर्मा, पंडित राधेश्याम शर्मा, जुबेर मलिक, देवव्रत आर्य आदि उपस्थित थे।

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर एडवोकेट मनोज कुमार आर्य ने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ाने वाले महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने फांसी का फंदा अपने गले में डालने से पहले भी 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, कविता पढ़ी थी। उनके बलिदान ने पूरे हिदुस्तान को हिलाकर रख दिया था। उनका बलिदानी हमें राष्ट्र सेवा के लिए युगों-युगों तक प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर नीनू, पहलाद सिंह, नीरज कुमार, बिट्टू, आदि मौजूद रहे। हिदू जागरण मंच बागपत ने भी क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वीरांगना वाहिनी की प्रांत मंत्री प्रियंका आर्या अशोक शर्मा, दीपक मानव, राजीव मानव, अंशु आर्या, आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष मनोनीत किया

बागपत: सर्व समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री जगदीश सिंह राजपूत ने योगी गुलशन कुमार उपाध्याय जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। बीडीसी रूपेश कुमार उपाध्याय, मास्टर अनिल, अजीत मान, पवन कुमार, ब्रह्म सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, महेश उपाध्याय, सोनू, प्रदीप उपाध्याय, निशा उपाध्याय आदि ने बधाई दी। जासं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.