छपरौली विधायक ने पकड़ी गन्ने की 40 किग्रा घटतौली
पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायत आनी शुरू हुई।
बागपत, जेएनएन। पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायत आनी शुरू हो गई है। सूचना पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने बुधवार को चौगामा क्षेत्र में दाहा, कान्हड़, दोघट आदि गांवों स्थित गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद तौल लिपिक से अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी की तौल करने के लिए कहा, जिसके बाद लिपिक ने गाड़ी के क्रय केंद्र के कांटे पर तौला तो उसमें 40 किग्रा वजन कम पाया। विधायक ने बताया कि ऐसा दौराला चीनी मिल के कान्हड़ स्थित गन्ना क्रय केंद्र बी और बुढ़ाना चीनी मिल के दाहा गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र सी पर हुआ। उन्होंने अपनी गाड़ी की पहले ही एक धर्मकांटे पर तौल करा ली थी। उसका वजन 21.20 कुंतल था। विधायक ने बताया कि दोनों क्रय केंद्र पर 40-40 किग्रा की घटतौली मिलने पर तौल लिपिकों को हिदायत दी गई है। बेटे के दिव्यांग प्रमाण पत्र को भटक रहा पिता
सरूरपुर कलां गांव का एक बेबस पिता जयवीर सिंह अपने इकलौते पुत्र का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहा है। सीएमओ कार्यालय जाता है तो वहां सही जवाब नहीं दिया जाता है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
अन्य अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की। पुत्र शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग है। पहले पेंशन मिलती थी, जिसे किसी कारणवंश विभाग ने काट दी। नई पेंशन के लिए प्रमाण पत्र चाहिए जो नहीं बन रहा है। पीड़ित ने कलक्ट्रेट में शिकायत कर डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।