डिग्री कालेज में किया विवेकानंद को याद
क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जेएनएन, बागपत : क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में उनकी जयंती पर कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य डा. आरके जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को संन्यासी योद्धा कहा जाता है। शिकागो में उनके संबोधन की गूंज आज भी विश्व पटल को गुंजायमान कर रही है। उन्होंने भारत को उसका पुरातन गौरव दिलवाने का संकल्प लिया और नौजवानों से आह्वान किया कि लक्ष्य की प्राप्ति तक लगे रहें। छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने का प्रण लिया। कनिका, मोनिका, टीना, चांदनी, दीपांशी, साक्षी, तनु वर्मा, रिद्धिमा शर्मा, बेबी, काव्या आदि शामिल रहीं।
पांच छात्रों ने ली स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की दीक्षा
बड़ौत: बड़ौत बड़ौत के सेंट संदीपन इंटरनेशनल स्कूल में युवा दिवस पर निदेशक डा. संजीव आर्य ने कहा कि युवा देश-समाज की रीढ़ होते हैं। इस मौके पर आदर्श दीक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूल के 5 छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलने की दीक्षा ली। अध्यक्षता करुणाचार्य कृष्ण ने तथा संचालन रमेश तोमर ने किया। कार्यक्रम में निशा शर्मा, रोमी दांगी, शर्मिष्ठा पवार, रामेंद्र राणा, आशीष कुमार, कनिका चौधरी, रीना मान, मानसी पंवार, परमिदर तोमर आदि मौजूद रहे। उधर, मां अंबा बालिका डिग्री कालेज ग्वालीखेड़ा में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने युवाओं से स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्राचार्य डा. राजीव गुप्ता, डा. शबाना, देशपाल सिंह तोमर, चेतन शर्मा, अश्विनी मोघा, अमरदीप ठाकुर, रितु, सागर, संतोष आदि मौजूद रहे।
बंदर ने काटा
खेकड़ा : रामपुर मोहल्ला में छत पर खड़े किशोर राहुल को बंदर ने हमला कर जख्मी किया। शोर शराबा सुनकर स्वजनों ने बंदर को खदेड़कर राहुल का इलाज कराया। बता दें कि आए दिन नगर में बंदरों का आतंक निरंतर बढ़ रहा है। लोगों की मांग पर चेयरपर्सन संगीता धामा ने बंदर पकड़वाने को अभियान चलवाने की बात कही है।