विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में संस्कृत गुरुकुल से दो छात्र लापता, पुलिस टीम तलाश में जुटी

Published: Sun, 12 Jul 2026 12:47 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2026 12:56 AM (IST)

बागपत के ग्वालीखेड़ा गांव स्थित संस्कृत गुरुकुल से कक्षा 9 और 11 के दो छात्र यश ठाकुर और क्षमादास लापता हो गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. ग्वालीखेड़ा संस्कृत गुरुकुल से दो छात्र लापता हुए।

  2. लापता छात्रों की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई।

  3. पुलिस ने दोनों छात्रों की तलाश शुरू की।

संवाद सूत्र, बागपत। ग्वालीखेड़ा गांव स्थित संस्कृत गुरुकुल से दो छात्र लापता हो गए। जिनकी स्वजन ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बा बागपत के अर्जुन पुरम मोहल्ला निवासी बृजपाल सिंह का 14 वर्षीय पुत्र यश ठाकुर ग्वालीखेड़ा के दुर्गेश्वरी देवी संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में कक्षा नौ में पढ़ता है। जबकि गांगनौली गांव निवासी बुद्ध प्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र क्षमादास कक्षा 11 का छात्र है।

शुक्रवार शाम से दोनों छात्र विद्यालय से अचानक लापता है। देर रात तक भी वापस नहीं आने पर गुरुकुल प्रबंधन द्वारा छात्रों के स्वजन को जानकारी दी गई। इसके बाद स्वजन ने छात्रों की रिश्तेदारियों एवं अन्य जगहों पर तलाश शुरू की।

छात्रों का कोई अता-पता नहीं चलने पर स्वजन ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने लापता हुए दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुकुल प्रबंधक महंत डॉ. साधुराम स्वामी का कहना था कि विद्यालय से दो छात्र बिना बताए कहीं चले गए हैं। जिनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: पेड़ों पर लगे रिफ्लेक्टरों से शिवभक्तों को रास्ता देखने में होगी आसानी, बिजनौर में रूट डायवर्जन की तैयारी