भाजपा राज है, बूथ लूटा तो गंभीर होंगे परिणाम: सत्यपाल
गुड़गुड़ाते हुये हुक्कों से पंचायत करते आ रहे बागपत में पहली ट्विटर चौपाल लगी। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बुधवार को अपने गांव में पेड़ के नीचेट्विटर चौपाललगाई। इसमें सर्वेश रस्तोगी अर्जुन चौधरी शिवा त्यागी वीरेंद्र शास्त्री वरुण जिदल अश्वनी तोमर रोहन राठी समेत दर्जनों मतदाताओं ने ट्वीटर पर हैशटेग सत्यपाल की चौपाल में ट्वीट कर सवाल पूछे और सुझाव दिए। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीटर पर जवाब दिया। इसके अलावा चौपाल में बैठे जगवीर सिंह सुरेंद्र सिंह मा. साहब सिंह मोनिका वीरेंद्र शर्मा डा. अमित खोखर आदि ने भी विकास शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य आदि पर सवाल पूछे। राजीव तोमर ने सवाल पूछा कि बड़ौत में एक पार्टी के नेता व प्रत्याशी के दावेदार ने कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं।
जासं, बड़ौत (बागपत): केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बुधवार को अपने गांव बासौली में 'ट्विटर चौपाल' लगाई। इसमें सर्वेश रस्तोगी, अर्जुन चौधरी, शिवा त्यागी, वीरेंद्र शास्त्री, वरुण जिदल, अश्वनी तोमर, रोहन राठी समेत दर्जनों मतदाताओं ने ट्वीट कर सवाल पूछे और सुझाव दिए। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर जवाब दिए। इसके अलावा चौपाल में बैठे जगवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मा. साहब सिंह, मोनिका, वीरेंद्र शर्मा, डा. अमित खोखर, आदि ने भी विकास, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि पर सीधे सवाल पूछे। राजीव तोमर ने पूछा कि बड़ौत में एक पार्टी के नेता व प्रत्याशी के दावेदार ने कहा कि-लातों के भूत बातों से नहीं मानते। जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, यदि कोई बूथ लूटने का दुस्साहस करेगा तो गंभीर परिणाम होंगे। इस सवाल पर कि आप चौ. अजित सिंह व जयंत चौधरी की तुलना में खुद को कहां पाते हैं, सत्यपाल सिंह ने जवाब दिया-मैं अपनी मेहनत के बूते यहां तक पहुंचा हूं। मैं अजित सिंह और जयंत से नहीं बल्कि खुद से अपना मुकाबला मानता हूं।
कुलदीप तोमर, भास्कर तोमर, धमेंद्र मुकुंदपुर, पुष्पेंद्र तोमर, वेदपाल उपाध्याय, कृष्णपाल, डा. राजपाल सिंह, चौधरी जगवीर सिंह आदि मौजूद थे।