प्रेमी युगल ने सल्फास निगला, बची जान
जासं, बड़ौत (बागपत) : क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर जान देने का प्रयास किया।
जासं, बड़ौत (बागपत) : क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक महिला के पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। इसी दौरान उसके घर गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति ने आना-जाना शुरू कर दिया। इस व्यक्ति के तीन बच्चे हैं। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के बीच शादी की बात शुरू हो गई। देर शाम प्रेमी महिला के घर पहुंचा। उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। महिला ने प्रेमी के सामने यह शर्त रख दी कि पहले अपनी पत्नी को तलाक दे, उसके बाद ही वह उसके घर चल सकती है। इस दौरान लोग एकत्र हो गए और महिला को उसके साथ जाने के लिए मना करने लगे।
इसी दौरान प्रेमी ने सल्फास की गोली निगल ली। देखते ही देखते महिला कमरे में घुस गई और दरवाजा बंद कर उसने भी सल्फास की गोली खा ली। लोगों ने दरवाजे तोड़कर महिला को बाहर निकाला। दोनों को बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। सीओ रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।
सभासद के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
खेकड़ा : सभासद के बेटे ने अलसुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विजयनगर मोहल्ला निवासी राजकुमार की पत्नी तारादेवी वार्ड एक से सभासद है। शनिवार अलसुबह करीब पांच बजे उनके 29 वर्षीय बेटे रजनीश ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।