Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री कोकब के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

जासं, बागपत: रालोद नेता व पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद का बुधवार रात इंतकाल हो गया था। गुरुव

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 09:41 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 09:41 PM (IST)
पूर्व मंत्री कोकब के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
पूर्व मंत्री कोकब के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

जासं, बागपत: रालोद नेता व पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद का बुधवार रात इंतकाल हो गया था। गुरुवार को उनके जनाजे में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मरहूम कोकब हमीद के अंतिम दर्शन कर सभी ने कोकब हमीद के पुत्र अहमद हमीद से सांत्वना जताई। रालोद नेता जयंत चौधरी समेत सभी राजनैतिक दलों के दिग्गज जनाजे में शामिल हुए। नवाब खानदान के पुश्तैनी बाग में मरहूम कोकब हमीद के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

loksabha election banner

गुरुवार को नवाब कोकब हमीद के इंतकाल के शोक में बागपत के बाजार बंद रहे। वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। गुरुवार सुबह से ही अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन को भीड़ हवेली पर पहुंचने लगी। हवेली के अंदर और बाहर अपार भीड़ थी। दोपहर 2.15 बजे हवेली से उनका जनाजा निकाला गया। जनाजे के पीछे एक किमी लंबा काफिला था। इससे बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, बागपत-मेरठ मार्ग और बागपत-चांदीनगर मार्ग पर जाम की स्थिति रही। पुलिस तथा प्रशासन को जनाजे के पीछे चल रहे लोगों के निकलने तक ट्रैफिक रोकना पड़ा।

पैठ मैदान में उनके जनाजे की नमाज हुई। जनाजा नमाज के बाद शव को मेरठ-बागपत मार्ग किनारे पुश्तैनी बाग में करीब 3.15 बजे सुपर्द-ए-खाक किया गया। इसके बाद उनकी मगफिरत की दुआ मांगी गई। उनके जनाजे में रालोद राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी, पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री डा. मेराजुद्दीन अहमद, पूर्व विधायक अजय कुमार, अजय तोमर, सादाबाद के पूर्व विधायक अनिल चौधरी, मेरठ के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक, कांग्रेस के पूर्व विधान परिषद सदस्य नसीब पठान, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बनारसी दास के पुत्र पूर्व विधान परिषद सदस्य हरेंद्र अग्रवाल, रालोद नेता सुनील रोहटा, रालोद गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चौ. साहब ¨सह, भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर, प्रमुख अनीस यादव समेत हजारों की भीड़ शामिल रही। बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा, बड़ौत से भाजपा विधायक केपी मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सपा नेता शौ¨कद्र पहलवान समेत हजारों लोगों ने हवेली पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.