पर्यावरण प्रेम की प्रेरणा दे रहा पौधरोपण अभियान
संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत) : दैनिक जागरण के पौधा लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान के तहत रविवार क
संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत) : दैनिक जागरण के पौधा लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान के तहत रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बड़ौत में पौधारोपण किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम बड़ौत अर¨वद कुमार द्विवेदी के साथ विद्यालय की शिक्षिक और बालिकाओं ने पौधारोपण किया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि पौधे खुशहाली का प्रतीक ही नहीं हमारे पूर्वजों की यादगार और वर्तमान की आवश्यकता भी हैं। वर्षों से वृक्ष छाया, लकड़ी, पत्ते, फूल, फल, औषधि के रूप में सेवा देते रहे हैं। लेकिन हम लोगों ने अपने स्वार्थ में सबसे अधिक नुकसान वृक्ष को ही पहुंचाया है। पौधरोपण को हमें संकल्प के रूप में लेना होगा। उन्होंने दैनिक जागरण के इस अभियान की प्रशंसा की। वार्डन मधु त्यागी ने कहा कि सृष्टि के अस्तित्व के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। पीपल, आंवला, नीम, कदम आदि देव वृक्ष के रूप में हैं। इसलिए इन्हें अधिक संख्या में लगाने की आवश्यकता है। शिक्षिका रश्मि ने कहा कि पौधों की कमी से पर्यावरण प्रदूषित हो गया है, जिसके कारण जीव-जंतुओं के जीवन पर भी संकट उत्पन्न हो गया है। अधिकाधिक पौधा लगाकर हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।