Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बागपत : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिले के सभी दस मं

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 02:41 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 02:41 AM (IST)
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बागपत : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिले के सभी दस मंडलीय नगरों में यात्रा निकाली गई। हाईकमान के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के नगरों में तिरंगा यात्रा निकाली। सभी दस नगर जिले के दस मंडल भी हैं। इनमें सबसे पहले छपरौली, दोघट, खेकड़ा आदि नगरों में यात्रा निकाली गई। छपरौली में मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा और जिला उपाध्यक्ष प्रवीण रठौड़ा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा छपरौली से निकलकर कुरड़ी, टांडा, राठौड़ा, बछौड़ जाकर पूर्ण हुई। यात्रा में उपेन्द्र कुमार, आशीष रुहेला रठौड़ा, अंकित रुहेला रठौड़ा, अखिलेश शर्मा बछोड़, सचिन कुरड़ी, विक्की कुरड़ी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेकड़ा में दर्जनों बाइक पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकली रैली। रैली फखरपुर मार्ग स्थित शिव फार्म हाउस से शुरू होकर बाजार चौकी चौराहा, अहिरान मोहला, नई बस्ती, मुख्य बाजार, शेखपुरा मोहल्ला से होते हुए बाजार चौकी चोरहे पर समाप्त हुई। लगभग 100 कार्यकर्ता शामिल रहे। भारत माता की जय व देश की अखंडता के नारे लगाए। चांदीनगर क्षेत्र के धौली प्याऊ से कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

loksabha election banner

बड़ौत में विधायक केपी मलिक व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। इसमें भी सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक से शामिल हुए। इसके अमीनगर सराय, टीकरी, अग्रवाल मंडी टटीरी, आदि नगरों में भी यात्रा निकाली गई। दोपहर दो बजे बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से यात्रा रवाना हुई। शुभारंभ बागपत विधायक योगेश धामा व जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर रामपाल नेहरा, सुदेश चौहान, सचिन शर्मा, अजय गोयल, महेश आर्य, संजय प्रजापति, राजेश खुराना, सोनिया, जयकुमार, विवेक आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.