हृदय का रखें ख्याल, व्यायाम करें: सीएमओ
बागपत जेएनएन। विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। बागपत सीएचसी
बागपत, जेएनएन। विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। बागपत सीएचसी से जहां जागरूकता रैली निकाली गई, वहीं हेल्पकैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वस्थ रहने के लिए उपाय बताए गए और कैसे अपने हृदय का ख्याल रख सकते है इसकी जानकारी दी।
बुधवार को बागपत सीएचसी में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. दिनेश कुमार रहे। उन्होंने हेल्थ कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया। मरीजों का उपचार कर रहे डाक्टरों से जानकारी ली। उसके बाद एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने हृदय को स्वस्थ रखना है। हमारा दिल स्वस्थ रहेगा, तो दीर्घायु होगी। सबसे जरूरी है कि हमें अपने खानपान की व्यवस्था को बदलना है। जंक फूड से तो परहेज करनी है, उसके साथ व्यायाम को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। तभी जाकर हम और हमारा दिल स्वस्थ होगा। बीमारियों की शरीर में कोई एंट्री नहीं होगी। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह, डा. अजेंद्र मलिक, सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत, डा. अजय कुमार, मनीष कुशवाह मौजूद रहे। वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब की ओर से विश्व हृदय दिवस गोष्ठी आयोजित की। यहां डा. विभाष राजपूत ने कहा कि ह्रदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसकी देखभाल जरूरी है। दिल से शरीर को रक्त की पूर्ति होती है। हृदय वाहिनी को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट सतीश कुमार गिरी, विनीता कौशिक, मनोज कुमार, टटीरी से मुकेश धामा, पाबला से तपेश त्यागी को सम्मानित किया। मंडलीय चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, डा. रामलाल, आशुतोष मित्तल, प्रदीप नैन, डा. दीपक शर्मा, डा. दुष्यंत शर्मा मौजूद रहे।