Move to Jagran APP

राठी और मुन्ना ने एक साथ पी चाय फिर हत्या की सुपारी को लेकर हुआ विवाद तो भून दिया

सुबह बैरक खुलने के बाद मुन्ना ने सुनील राठी से मुलाकात की। दोनों ने एक साथ बैठकर चाय पी। बाद में दोनो बैरक के बाहर आकर टहलने लगे। इसी दौरान उनकी पुरानी बातें होने लगी।

By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 10:07 AM (IST)
राठी और मुन्ना ने एक साथ पी चाय फिर हत्या की सुपारी को लेकर हुआ विवाद तो भून दिया
राठी और मुन्ना ने एक साथ पी चाय फिर हत्या की सुपारी को लेकर हुआ विवाद तो भून दिया

बागपत (जेएनएन)। कुख्यात सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी की अच्छी दोस्ती थी। यह दोस्ती चंद सेकेंड में दुश्मनी में बदल गई। सुबह छह बजे बैरक खुलने पर पहले एक साथ बैठकर दोनों ने चाय पी। हत्या की सुपारी देने को लेकर हुए विवाद में दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बात पर सुनील राठी ने बजरंगी को गोलियों से भून दिया। दस गोलियां चलाई गई। इनमें से नौ गोली बजरंगी को लगी।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक रविवार रात सवा नौ बजे आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर हाल जाना। जेल प्रशासन ने विक्की सुन्हैड़ा की बैरक में मुन्ना बजरंगी को ठहराया। सुबह बैरक खुलने के बाद मुन्ना ने सुनील राठी से मुलाकात की। दोनों ने एक साथ बैठकर चाय पी। बाद में दोनो बैरक के बाहर आकर टहलने लगे। इसी दौरान उनकी पुरानी बातें होने लगी। सुनील ने बजरंगी से कहा कि तूने मेरी हत्या कराने की सुपारी दे रखी है, ऐसा मुझे पता चला है। इस पर उल्टा मुन्ना बजरंगी ने कहा कि मैंने नहीं, तूने मेरी हत्या की सुपारी दे रखी है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मुन्ना बजरंगी ने एक पूर्व सांसद को गाली दे दी। इससे सुनील राठी को और गुस्सा आ गया।

सुनील राठी अपने साथ पिस्टल लिए हुए था। उसने मुन्ना बजरंगी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि दोनो अपराधियों ने पहले मुलाकात की। इसी दौरान हत्या की सुपारी देने को लेकर हुए विवाद में सुनील राठी ने कुख्यात मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी। सुनील राठी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। इस केस में सुनील राठी का अदालत से रिमांड बन गया है।

नौ गोलियां मारी गई मुन्ना बजरंगी को

बागपत : जेल में दस गोलियां चली। पुलिस को मौके से दस खोखा कारतूस बरामद हुए। डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मुन्ना बजरंगी को नौ गोली मारी गई हैं। तीन गोली सिर और छह गोली सीने में सटाकर मारी गई। टीम को सीने से एक गोली मिली। मुन्ना बजरंगी की बीस साल पूर्व पुलिस मुठभेड़ हुई थी। ऑपरेशन के बाद भी एक गोली उसकी छाती से नहीं निकली थी। आशंका जताई जा रही है कि बीस साल पुरानी गोली ही पोस्टमार्टम के दौरान निकली है। हत्या के दौरान मारी गई सभी गोलियां आर-पार हो गई।

गटर से एक पिस्टल और 22 कारतूस मिले

जासं,बागपत: एसपी जय प्रकाश ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान जेल के गटर की सफाई कराई गई तो उससे एक पिस्टल, दो मैग्जीन और 22 कारतूस बरामद हुए। घटनास्थल से 32 बोर के दस खोखा कारतूस मिले थे।

कब क्या हुआ

6 : 00 बजे : सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी ने चाय पी।

6: 12 बजे : सुनील से मुन्ना बजरंगी का विवाद हुआ।

6: 15 बजे : सुनील ने गोलियां बरसा दी।

6: 30 बजे : पुलिस जेल में पहुंची।

6:45 : बजे मुन्ना बजरंगी का वकील जेल पहुंचा।

8 : 00 बजे : डीएम व एसपी घटनास्थल पर पहुंचे।

12:15 बजे : आगरा से डीआइजी संजीव त्रिपाठी जेल पहुंचे।

1: 10 बजे: पुलिस ने मुन्ना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

2:15 बजे : मुन्ना बजरंगी की पत्नी परिजनों संग पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।

4: 15 बजे : डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया।

4: 40 बजे : परिजन शव को लेकर जौनपुर के लिए रवाना हुए  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.