भारतीय संस्कृति प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चे सम्मानित
चांदीनगर (बागपत): लहचौड़ा गांव में हरलाल ¨सह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से कराई गई भारतीय
चांदीनगर (बागपत): लहचौड़ा गांव में हरलाल ¨सह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से कराई गई भारतीय संस्कृति प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगी पुरस्कृत हुए।
यहां चल रहे सिलाई कढ़ाई केंद्र पर संस्कृति प्रतियोगिता का शुभारंभ सुरेंद्रलाल शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में गांव के 38 बच्चों ने भाग लिया। भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्नों को बच्चों ने समय से पूर्व ही हल कर दिया। परी व लक्षी प्रथम, वर्षा व कनक संयुक्त रूप से द्वितीय तथा वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने स्थान प्राप्त, बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार व आशीर्वाद दिया। सुरेंद्रलाल ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से कराई प्रतियोगिता से बच्चों को अपने देश की संस्कृति का ज्ञान होगा। अपनी संस्कृति को जानकर बच्चे देश की दशा व दिशा दोनों को बदल सकेंगे। ग्रामीणों ने आयोजकों से समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता कराए जाने की अपील की।