Move to Jagran APP

यमुना में स्नान करते छात्र डूबा, तलाश जारी

नैथला गांव में यमुना में स्नान करते समय दसवीं का छात्र डूब गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 09:38 PM (IST)
यमुना में स्नान करते छात्र डूबा, तलाश जारी
यमुना में स्नान करते छात्र डूबा, तलाश जारी

बागपत, जेएनएन। नैथला गांव में यमुना में स्नान करते समय दसवीं का छात्र डूब गया। गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चला रहे हैं, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीण व पुलिस यमुना किनारे डेरा डाले हुए हैं।

loksabha election banner

ग्राम नैथला निवासी विनोद कुमार के परिवार ने शुक्रवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया था। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया था। विनोद कुमार का 15 वर्षीय बेटा सचिन दसवीं का छात्र है। बताया गया कि सचिन अपने साथियों के साथ दोपहर के समय गांव के निकट यमुना नदी में स्नान करने चला गया था। स्नान करते समय सचिन डूब गया।

उसके साथियों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सचिन पानी में डूब चुका था। मौके पर स्वजन व ग्रामीण पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल गोताखोर इरफान की टीम को वहां पर भेजा। गोताखोर यमुना में सचिन की तलाश कर रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उनका कहना है कि सचिन यमुना में स्नान करते समय डूबा है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे है,लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। बढ़ा यमुना का जलस्तर, फसलों में भरा पानी

यमुना किनारे बसे टांडा, छपरौली, बदरखा, शबगा व जागोस गांव के खादर में बाजरा, मक्का, ज्वार व सब्जी आदि फसलों में यमुना का पानी भरना शुरू हो गया है। पिछले दो दिन से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। देवेंद्र, राजकुमार, राजेंद्र, सुरेश व जयबीर आदि किसानों ने बताया कि यदि इसी तरह यमुना में पानी बढ़ता रहा तो लाखों रुपए का नुकसान हो जाएगा। यमुना में बढ़ता पानी देख किसानों के चेहरे पर चिता की लकीरें बढ़ने लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.