आंधी से जन जीवन अस्त-व्यस्त, बारिश ने दी राहत
गुरुवार की देर शाम आंधी तूफान के साथ आई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:39 AM (IST)
बागपत, जेएनएन। गुरुवार की देर शाम आंधी तूफान के साथ आई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी से कितने ही पेड़ और विद्युत पोल उखड़ गए। कई स्थानों पर सड़क किनारों पर लगे होर्डिंग भी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बड़ौत शहर के अलावा बिनौली, दाहा, रमाला और छपरौली में भी इसी तरह आंधी के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर जल भराव से लोगों को जूझना पड़ा। आम के बागों में फल टूटकर नीचे गिर गया। बढ़ते जा रहे तापमान के बीच हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया है। बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें