जिला अस्पताल में घुसा सांप, मची भगदड़
जिला अस्पताल के रविवार दोपहर सांप घुस गया। जो इमरजेंसी वार्ड के निकट दिखाई दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:06 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। जिला अस्पताल के रविवार दोपहर सांप घुस गया। जो इमरजेंसी वार्ड के निकट दिखाई दिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। फार्मेसिस्ट मुकेश शर्मा, मुकेश गिरी, मोहित त्यागी की मदद से वार्ड ब्वाय दीपक हुड्डा ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया। उसके बाद ही हास्पिटल स्टाफ, मरीज व तिमारदारों ने राहत की सांस ली। बाद में कर्मचारी डिब्बे में बंद सांप को जंगल में छोड़कर आए। बता दे कि अस्पताल में पूर्व में भी सांप व चंदनगोय घुस चुकी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें