Move to Jagran APP

Biopic Womania: शूटर दादी अभिनेत्री तापसी व भूमि को खिलाएंगी सरसों का साग, मक्का की रोटी

अपने कारनामों से इतिहास के पन्नाें में बागपत का नाम रोशन करने वाली शूटर दादी इन दिनों अपनी बाॅयोपिक वूमनिया को लेकर उत्साहित हैं। इसकी शूटिंग बागपत में होगी।

By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 02:26 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 02:26 PM (IST)
Biopic Womania: शूटर दादी अभिनेत्री तापसी व भूमि को खिलाएंगी सरसों का साग, मक्का की रोटी
Biopic Womania: शूटर दादी अभिनेत्री तापसी व भूमि को खिलाएंगी सरसों का साग, मक्का की रोटी
बागपत, [राजीव पंडित]। शूटर दादियों की बायोपिक ‘वुमनिया’ को लेकर जौहड़ी गांव उत्साह से लबरेज है। दस फरवरी को मुंबई से प्रोडक्शन टीम कलाकारों समेत जौहड़ी गांव पहुंचेगी। अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर फिल्म में निशानेबाज दादी प्रकाशो और चंद्रो तोमर की भूमिका में नजर आएंगी। इससे उत्साहित दादियां दोनों अभिनेत्रियों के स्वागत सत्कार की तैयारी में जुटी हैं।
दोनों अभिने‍त्रियों को बेटियों समान बताया
चंद्रो तोमर के अनुसार,उन्हें स्थानीय व्यंजन जायके के साथ परोसे जाएंगे। प्रकाशो कहती हैं,दोनों मेरी बेटियों के समान हैं। उन्हें खासकर सरसों का साग और मक्का की रोटी अपने हाथ से खिलाएंगे। निर्माता-निर्देशक तुसार हीरानंदानी जौहड़ी गांव की निशानेबाज दादी प्रकाशो और चंद्रो तोमर की जिंदगी पर आधारित ‘वुमनिया’फिल्म बना रहे हैं। इसकी शूटिंग भी जौहड़ी के इतिहास में खास पन्ना जोड़ेगी। फिल्म की शूटिंग 10 फरवरी से संभवत:जौहड़ी गांव में ही शुरू होगी। गत पांच फरवरी को निर्देशक तुसार हीरानंदानी टीम के साथ गांव आ चुके हैं।
दादियों की उपलब्धि
जौहड़ी गांव निवासी निशानेबाज दादी प्रकाशो और चंद्रो तोमर ने उस उम्र में निशानेबाजी में नाम रोशन किया है,जिस उम्र में आमतौर पर लोगों को आराम की जरूरत होती है। दादियों का यह संघर्ष अब रुपहले पर्दे में दिखेगा। दोनों दादियां कई टीवी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
बेटे-बेटी भी खुश
चंद्रो तोमर के बेटे विनोद ने बताया कि फिल्म के लिए सेट की तैयारियां चल रही हैं। बारू सिंह के मकान के अलावा उनके ईंट भट्ठे पर भी शूटिंग होंगी। प्रकाशो की बेटी सीमा तोमर ने बताया कि फिल्म बनना परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बागपत के लिए गर्व की बात है।
यह जरूर कहती हैं दादियां
इस उम्र में भी उत्साह से भरी प्रकाशो और चंद्रो तोमर से जब भी शूटिंग के बारे में बात करो तो झटके के साथ कहती हैं-‘बेटा पिस्टल उठाई निशाना लगाया और छर्रा (गोली) लगा टेन (दस) पर’। दरअसल,टारगेट पर एक से लेकर 10 तक बिंदु होते हैं और दसवां बिंदु ही मुख्य टारगेट होता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.